होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की फरवरी 2025 में मजबूत बिक्री, 4,22,449 यूनिट्स बिकीं

Share this Post

गुरुग्राम : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने फरवरी 2025 के लिए अपने बिक्री आंकड़े साझा किए हैं। कंपनी ने इस महीने कुल 4,22,449 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 3,83,918 यूनिट्स घरेलू बाजार में और 38,531 यूनिट्स का निर्यात किया गया।

वित्त वर्ष 2025 (अप्रैल 2024 – फरवरी 2025) के दौरान, HMSI की कुल बिक्री 54,04,216 यूनिट्स तक पहुंच गई, जिसमें घरेलू बिक्री 49,25,241 यूनिट्स और निर्यात 4,78,975 यूनिट्स रहा।

फरवरी 2025 में HMSI की प्रमुख उपलब्धियां:

नए प्रोडक्ट लॉन्च:

  • कंपनी ने OBD2B मानकों के अनुरूप Shine 125 और Hornet 2.0 के अपडेटेड वर्जन बाजार में उतारे।
  • अपग्रेडेड इक्विपमेंट और OBD2B कंप्लायंट इंजन के साथ बिल्कुल नया NX200 पेश किया गया।

बिजनेस माइलस्टोन:

  • दक्षिण भारत में HMSI ने 2 करोड़ यूनिट्स की बिक्री का नया कीर्तिमान स्थापित किया।
  • मध्य प्रदेश में Shine 125 और SP125 की संचयी बिक्री 10 लाख यूनिट्स तक पहुंची।

सड़क सुरक्षा अभियान:

  • सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए HMSI ने मथुरा (उत्तर प्रदेश), सापुतारा (गुजरात), अमरावती (महाराष्ट्र), अमृतसर (पंजाब), अंगुल (ओडिशा), बल्लारी (कर्नाटक), जबलपुर (मध्य प्रदेश), काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), दरभंगा (बिहार) और गोवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
  • मुंबई (महाराष्ट्र) में “माइंडसेट डेवलपमेंट फॉर आवर फ्यूचर जेनरेशन” प्रोजेक्ट के तहत स्कूल प्राचार्यों के साथ एक रोड सेफ्टी कन्वेंशन का आयोजन किया गया।
  • HMSI ने चेन्नई में अपने ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क की 6वीं वर्षगांठ मनाई, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।

CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व):

  • होंडा इंडिया फाउंडेशन ने ‘प्रोजेक्ट अन्नदाता – सशक्त किसान, समृद्ध राष्ट्र’ के तहत उत्तर प्रदेश में किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के सहयोग और सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए।